हे मेरे भाग्य विधाता

हे मेरे जन्मदाता 

प्रणाम स्वीकार करो मेरा।


आप तीनों लोकों के स्वामी 

आपको शत शत नमामि


जटाओ से जिसके निकले गंगा

आप रहो पार्वती माँ संगा


पिता आप माता आप, आप ही जग के कर्ता धर्ता

मुख पर सूर्य तेज, आप ही सूर्या चंद्रमा


सुर असुर, दोनों के तुम प्यारे,

रहते सारे जगत से न्यारे।


त्रिशूल हैं प्रभु शस्त्र आपका,

भय भय काँपे दुष्ट, सुन नाम आपका।

 

साधारण प्रभु जीवन आपका,

आभूषण ना कोई, वस्त्र बाघ छाल का।


भभूत ही है शृंगार आपका, 

फल मिले उसे जो जपे नाम आपका।


आपके डमरू की डम डम,

हर लेता सारे संसार का मन।


साधु के वेश में जीते अपना जीवन,

कोई ना इच्छा, माँ पार्वती रहे तुम्हरे मन।


सर्प गले में वासुकि नाम का,

शिव का नाम बहुत काम का।


ब्रह्म तुम्हीं तुम हो नारायण,

युगों युगों से तुम ही मनुष्य सहायक।


विष को गले में धारण कर जब,

नाम पड़ा नीलकंठ तब।


शुभ अशुभ आपसे ही होता, 

आपकी इच्छा तो कोई ना रोता।


बड़े दयालु तुम हो भोलेनाथ,

तुम्हें जो जानत, होत ना अनाथ।


ध्यान लगाऊँ मैं आपका,

मैं असहाय, बालक आपका।


परीक्षा जितनी चाहे लो प्रभु,

साथ ना छोड़ना मेरा कबहु।


तुम्हारे क्रोध से लगता हमको डर,

मैं कहाँ जाऊँ छोड़ के तुम्हरा दर।


दुख सुख में रहो नाथ हमारे,

हम हैं छोटे बालक आपके।


गलती हमसे जो होय प्रभु,

जान नादान, माफ़ कर दो तभु।


हम सभी हाथ जोड़े तुम्हारे,

दूर करो प्रभु कष्ट हमारे।


दीयौ वरदान प्रभु हमको,

सदा रखूँ ध्यान में तुमको।


तुम हो प्रभु सर्व शक्तिमान,

धन्य हुआ जीवन, तुमको जान।


जब जब पड़ा कष्ट में जीवन,

तुमने रखा हमको अपने मन।


प्रभु तुम हो दीन दुखियों के सहाय,

बार बार रटूँ मैं, ओम नमः शिवाय ओम नमः शिवाय।।