सृष्टि के आदि से सृष्टि के अंत तक,

तुम्हीं कारण तुम्हीं कर्ता, जग पालन जग हर्ता।

शून्य से अनंत तक, वेदों से विज्ञान तक,

नारी तुमसे ही जीवन, तुमसे ये ब्रह्माँड सजता।

सूर्य के ताप से चन्द्र के प्रकाश तक,

तुम ही आग, तुम से ही जल होता।

पवित्रता की कसौटी तुमसे ही,

तुमसे ही नया जन्म होता।

नारी तू ही लक्ष्मी, तू ही काली है,

आँखों में तेज़ मुख पर लाली है।

ना उसका ना इसका ये संसार है तेरा,

हे नारी नमन करो स्वीकार मेरा।