उनसे मुलाक़ात हुई कुछ ऐसे,
अलकनंदा भागीरथी, गंगा बनी हों जैसे।
लगा एक नयी शुरुआत हुई हो जैसे।
अनंत सुरंग को अंत मिल गया हो जैसे।।
लगा मानो जीवन को मिला मतलब,
उनकी ख़ुशियों के लिए जीना था तब।
तपती रेत को पानी मिला जैसे,
मैं उनके बिना रहता तो रहता कैसे।

