मैं, कुछ नहीं


कमरे में बिखरे

कुछ कागज़

एक पुराना अल्बम

एक ताला, जिस की चाबी

यहीं कहीं गुम है।

मेज़ की अधखुली दराज़ से

झांकते कुछ बेरंग लिफाफे।


लैपटॉप से आढी तिरछी चिपकी 

रंग बिरंगी पर्चियां।


मग में सुसता रही ग्रीन टी

एश ट्रे में पडे सिग्रेट के 

टोटों की मरणोपरांत भूक हड़ताल 

एक कोने में औंधा पड़ा दिन

श्रिंगार करती हुई रात 


कमरे के एकमात्र दर्पण को 

टकटकी बांधे तक रही क्रूर ख़ामोशी

पर्दों पर रेंगती हुई गूंगी हंसी की मकड़ियां।


मसतिक्ष में सरपट दोड रही 

बेतरतीब खयालों की दूरगामी ट्रेन 

खिड़की के कांच से झांक रही 

एक मखमली बांह और उसका

प्रतिबिंब।

सब कुछ सही क्रम में है

परन्तु इस सार्थक प्रबंधन में

केवल एक अवगुण है.....

मैं .....। और मैं कुछ नहीं है।


निसार आज़म