शिकायत करती थी वो बहुत
कि कभी, अपने प्यार का इज़हार नहीं किया मैंने।
इक दिन वो तन कर खड़ी थी
गुस्से में लाल - पीली होती,
और ख़ूबसूरत लगी थी।
कहती, कह भी दो अब प्यार में कहे जाने वाले वो अल्फ़ाज़।
फ़िर क्या था,
मैंने बड़ी नज़ाकत से उसे अपने करीब लाया,
और केह दिया…………….
"कि तुम
मेरी बचपन वाली ख़ुशी हो "
अब आप है बतलाए,
क्या ये कहना काफ़ी नहीं ..?!?!
यह कहना,
………...
कि तुम
मेरी बचपन वाली ख़ुशी हो..।।

