Dear पापा

कितनी चिंता होती है न आपके सर पर।

घर , ऑफिस, आमदनी, ये वो..और न जाने क्या क्या..!


और फिर उन सबसे ऊपर 

एक बेटी का पिता होना..।

सर की सबसे भारी लकीर…!!


हम बेटियां जन्म से ही खुशियां थोड़ी कम 

और चिंता और जिम्मेदारी थोड़ी ज्यादा दे देती है आपको।


हैं न !?!?


खुशी की नदी में गोते लगाता पिता जैसे ही बेटी को अस्पताल से लेकर बाहर निकलता है दुनियादारी का डर और चिंता उस पर हावी होने लगते हैं।

जहां बेटी की पढ़ाई , पालन-पोषण यह सब हो ही रहा होता है,

एक चिंता का विषय है जो पिता के साथ हर पल चलता है -:

सुरक्षा

गिद्ध से भरी इस निर्दयी दुनिया में, उस मासूम की रक्षा।

पर आखिर पिता तो पिता होता है ना

कैसे हार सकता है वह इस बेरहम दुनिया से।

मुश्किलों को भेदता,

 संभलता - गिरता फिर खड़ा होता,

कभी-कभी तो अपनों से लड़ता,

वह हमेशा जीत जाता है।


पर पापा ,

मुझे भी कुछ कहना है…


मेरे लिए आप सब से लड़ गए

Security mein to aap z+ के भी बाप बन गए।


पर पापा…

इस z+ में थोड़ा सा आप ध्यान रखना।

देखना मेरी फ्रीडम कहीं दब ना जाए,

मेरे सपने कहीं रह न जाए।


बहुत अच्छा लगता है पापा,

आपका यूं protect करना ,प्यार करना।


पर कभी-कभी डर सा लगता है

  • कि कहीं आप की गुड़िया के पंखों पर,

आप ही का भार ना आ जाए।

  • कहीं आप की गुड़िया के सपनों पर

आपकी चिंता ही - 

काला साया ना बन जाए..


ध्यान रखना पापा

जाने अंजाने

आपकी सुरक्षा कहीं कु - रक्षा ना बन जाए..







बस...यही कहना था पापा…