तुम पूछा करती हो ना कि मेरा प्यार क्या है तुम्हारे लिए ?

और हर बार मैं मुस्कुराकर टाल दिया करता हूं।


सुनो

आज भी उस प्यार को बता तो नहीं पाऊंगा

पर शायद तिंका भर महसूस करवा सकू।


कभी देखा है तुमने बरसती उन बूंदों को

ज़मीन से निकल कर 

ज़मीन में समाती

बस, वही है मेरा प्यार तुम्हारे लिए

तुम से है

तुम ही में है।


उस धूप की तरह जो पानी को भाप

और भाप को वापस पानी बनाएं।

वही है तेरा प्यार मेरे लिए

मुश्किलें , गम , मुख्तलिफे , दूरियां 

पर इन सब के बाद

इंद्रधनुष - से 

     " हम "


क्योंकि जब ' मैं ' होता हूं तो - पानी हूं

और 'तुम जो साथ हो ' तो मैं 

" बरसात की बरसती बूंदों सा हूं "।

पानी ,

पर कुछ अलग 

 बहुत अलग।


यही हो तुम ;

जो मुझे खुद में ढाल ले

और अपने आपको भूलने भी ना दे।


और यही है मेरा प्यार तुम्हारे लिए 

बारिश की बरसती बूंदों जैसा।


दिखेंगी तो सिर्फ बरसती बूंदे

पर यकीन मानो

जिस तरह जल चक्र धरती को सींचता है

उसी तरह मेरे जीवन चक्र के लिए तुम्हारा प्यार है।


तुम कहती हो बयां कर बताऊं तुम्हें

कि प्यार कितना है तुमसे..?!?


_ _ _ _ कोई रंग नहीं होता बारिश के पानी में

फिर भी फिज़ा को रंगीन बना देती है।

बस वही है मेरा प्यार

जिसका ना कोई रंग है ,

 रूप है - तुम हो

पर कोई पैमाइश नहीं।


है तुम्हारा प्यार

और जिंदगी हसीन।


 " बस यही है मेरा प्यार 



बारिश की बरसती बूंदों जैसा " 



NIRIKSHA KANSARA