वो बुलाती है मगर जाने का नई(नहीं)
वो बुलाती है मगर जाने का नई।।
वो रिजेक्ट कर भी दे तो क्या?
वो रिजेक्ट कर भी दे तो उसकी मर्जी!
उसके चेहरे को एसिड से जलाने का नई।।
हां! वो बुलाती है, तो बेशक जाने का नई….
उसको भी तो दो हक, और
आसमान उड़ने को!
कपड़े वो भी पहने, अपनी मर्जी से, तुम्हें क्या?
उसके साथ जोर जबरदस्ती, करने का नई।।
हां! वो बुलाती है, तो बेशक जाने का नई….
घर जाओ उसके, खूबी परखो उसकी,
पर कैश ओर महंगी गाडी, दे ना पाए अगर
तो उसे मिट्टी का तेल डालकर जलाने का नई।।
हां! वो बुलाती है, तो बेशक जाने का नई….
है वो गरीब की बेटी, पिज्जा बरगर महंगे क्लब नई देखे उसने!
पर हर बात पर उसके मां बाप को ताने मारने का नई।।
वो बुलाती है मगर जाने का नई
वो बुलाती है मगर जाने का नई।।

