इतने हसीन हो, क्या तुम चाँद हो..

दिल में क्या छुपाए हुए हो, बहुत शांत हो..

कह दो.. 2 शब्द सुना दो..

क्या कोई ज्वार भाटा अंदर छिपाये हो

या सब्र का ना टूटने वाला बांध हो


गरजना बरसाना आता नहीं क्या तुमको

हया है शर्म है चमक है कशिश है

बादलो कि ओट में छुपी जो बारिश है

छिपाए अंदर ये बारिश थमे हो

कयामत हो या खुदा की आँख हो...

इतने हसीन हो, क्या तुम चाँद हो..