किताबों से सीखा , 
कुछ कभी फिल्मों से सीखा,
नज़र मिलाकर चुराना, 
नज़र चुराकर मिलाने से सीखा,
पूरे साल का एक रात में बदल जाना,
पथराए दिल का एक तिल पर फिसल जाना,
बदलते साल किस्सा, 
गालों पर फिसलती ज़ुल्फ से सीखा,
होठों को दांतो में दबाकर,
तुम्हे किसी और की बाहों में सिमटते देखा,
भीड़ में कोलाहल में, बस एक छोटा सा इश्क़ सीखा ।