हर कोई लगा अपनी धुन में
सब करें अपना गुणगान,
कोई कहे हम हिंदू हैं।
तो कोई कहे मुसलमान,
गीता बाइबल और कुरान
सबका सार समान,
प्रेम शांति और अहिंसा का
सब धर्मों में है बखान।
कोई पढ़े है गीता ।
तो कोई बड़ी कुरान,
मंदिर मस्जिद की बातों में बट गया इंसान
सत्ता का लोभी हो
या धर्म का हो ठेकेदार,
इंसानो को आपस में लड़ाना
उनकी राजनीति समान,
पंडित मौलवियों के बातों में बट गया इंसान।।