हम हैं बिहारी, बिहारी मेरी पहचानबिहार मेरी जिंदगी, बिहार मेरी जान।बापू की है कर्मभूमि, बुद्ध का है शांति मार्गलोकनायक का शंखनाद, बिहार मेरी जान।अशोक का है धर्मचक्र, चाणक्य का नीति ज्ञाननालंदा का ज्ञान शिला, जग में है महान।।ज्ञानदीप है बिहार, सभ्यता है कण-कण मेंसंयुक्त परिवार की परंपरा, बिहार के घर-घर में।लोकतंत्र जन्म लेता, लिच्छवी गणराज्य सेविश्व शांति का संदेश जाता, महावीर बुद्ध के ध्वज से।चांद तक दुनिया पहुंचा, आर्यभट्ट के शून्य सेश्रीराम का आदर्श मिलता, वाल्मीकि रामायण से।शेरशाह का शौर्यगाथा, कुंवर सिंह का बलिदानबिहार मेरी जिंदगी, बिहार मेरी जान।हर प्रांत हर धर्म हर भाषा का करते हैं सम्मानबिहारी होने का मुझको है स्वाभिमान ।बिहार की पावन धरा से, डूबते सूरज को करते प्रणामबिहार मेरी जिंदगी बिहार मेरी जान।जय हिंद जय भारत जय बिहार