हाथ पीले कर दिए बापू ने, 

दामन किसी और का थाम लिया। 

जीवन भर साथ निभाने का वादा, 

एक पल में ही तोड़ दिया।


सात वचन जब लिए थे तूने, 

याद मेरी भी आई होगी। 

खाई थी जो कसमें तूने, 

हर वचन पर याद आई होगी। 


साजन की बाहों में जब तू लिपटी होगी। 

बीते पल की तुझे याद बहुत आई होगी। 

आंखों से नीर बहा होगा, 

ना जाने कितनी रोई होगी। 


क्यों छोड़ दिया साथ मेरा? 

कुछ तो बतला जाती। 

कैसे जिऊंगा मैं तेरे बिन? 

इतना तो बतला जाती।