लोकोक्तिक
गान
किस्मत
उलटी है या सीधी
पता ना
रास्ता तो चल कर ही
मालूम होगा
सरल या टेढ़ा
दिन.निकला
सूरज उगा पूरब में
छिपेगा पश्चिम में
आये जो
उन्हें जाना भी है
साँस अंदर बाहर
आवे जावे
करे टिटौली
शरीर से
सारे जख्म दिल में
मन
नींद उनीद
हंसी ख़ुशी
में निर्लिप्त
मन नाचे नंगा नाच
मिले तो भी
न मिले तो भी
एहि बड़ा
निर्लज़्ज़ है
तेरी धुली चादर
मेरी मैली चादर से
गन्दी क्यों है
कवि फोरम
रचना
निरंजन गौतम दत्त
