तमन्ना थी, उसे देखते रहने की
ना छूने की, न पकड़ने की।

तमन्ना थी, उससे दिल की बात कहने की
न शिकवे, न गिले करने की।

तमन्ना थी, उसके साथ चलने की
न रुकने की, न मुड़ने की।

तमन्ना थी, उसके मुस्कुराने की
न हंसने की, न शरमाने की।

तमन्ना थी,
उसे अपना " बनाने की,