कभी-कभी मन बड़ा उदास हो जाता है
समझ नहीं आता
इतनी बेचैनी क्यों है
हर पल रोने को जी करने लगता है
ऐसा लगता है कि अब अपना यहां कुछ रहा ही नहीं
सब मोह माया है
कभी-कभी लगता है कि मैं इस दुनिया के लिए बनी ही नहीं हूं
मैं थोड़ी अलग हूं
हमेशा यही लगता कि मैं ही सही हूं सब गलत है
पता नहीं ऐसा क्यों लगता है
कभी-कभी बड़ा रोने का मन करता है
जिसे आप सबसे ज्यादा प्यार करते हैं और वही आपको ना समझे
तो और ज्यादा तकलीफ बढ़ने लगती है..!!?
