आजकल के समय में लोग ऑनलाइन तो बहुत जुड़े हुए हैं, लेकिन दिल से एक-दूसरे से दूर होते जा रहे हैं। हर किसी के चेहरे पर मुस्कान है, पर अंदर कहीं ना कहीं थकान और अकेलापन भी छुपा है। लोग अब वक्त नहीं, सिर्फ “Seen” और “Reply” देने लगे हैं। फिर भी इस भागती हुई दुनिया में कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बिना मतलब साथ निभाते हैं, बिना कहे हाल समझ जाते हैं, और वही लोग जिंदगी को खूबसूरत बना देते हैं। क्योंकि आज के दौर में सच्चा साथ, सच्चा प्यार और सच्ची परवाह ही सबसे कीमती चीज बन चुकी है।????
