तू अब लौट कर ना ही आए तो बेहतर है ।।
अब तो तेरा इश्क भूल जाएं तो बेहतर है ।
ज़िन्दगी अब ज़िन्दगी ना रही मगर क्या कहें ।
तेरे साथ जितनी गुजारी उससे तो बेहतर है ।।
तुम कह गए थे खुश रहना मेरे बाद मगर ।
इस तरह की खुशी से तो गम बेहतर है ।।
मुझे छोड़ कर चुना तुमने किसी और को ।
चलो मान लिया तुम्हारे लिए वो बेहतर है ।।
बेशक रुलाती है मगर बेवफ़ा तो नही है ।
तुम्हारे चले जाने से तो तुम्हारी यादें बेहतर हैं ।।
