तुमसे गर राब्ता नहीं होता ।
रास्ता- रास्ता नहीं होता ।

मंजिलों को तलाशते लेकिन,
मंजिलों का पता नहीं होता ।

तुम नहीं हो अगर नहीं है कुछ,
तुम जो होते तो क्या नहीं होता ।

होके बरबाद शाद रहते हैं ,
बस मज़ा ही मज़ा नहीं होता ।

प्यार है इंतज़ार सदियों का,
सब्र तुमको ज़रा नहीं होता ।


प्यार है सब में खुद को पा जाना,
प्यार में दूसरा नहीं होता ।

नीरज निश्चल