घर-घर में आज आये गणेश ।
यह दिन विशेष, यह दिन विशेष ।

हर्षित हुए हैं गौरी- महेश ।
यह दिन विशेष, यह दिन विशेष ।

शुभ मंगलम का गान है ।
सद्भावना का भान है  ।
हर घट प्रकाशित ज्ञान है ।
हर ओर वह विद्यमान है ।

अब कुछ रहा नहीं है शेष ।
यह दिन विशेष, यह दिन विशेष ।

उत्साह से वन्दन करो ।
चरणों में सब अर्पण करो ।
हो भक्तिमय दर्शन करो ।
और धन्य यह जीवन करो ।

अब दूर होंगे सब कलेश ।
यह दिन विशेष-, यह दिन विशेष ।

नीरज निश्चल