ज़रा देखो वो परेशान है क्या जो अगर है उसे ये ज्ञान है क्या चलो बात करें उससे उसे ज्ञात करें इससे समाधान तभी सम्भव है पता हो जब कि समस्या है मेरे दोस्त परेशान होना एक समस्या है जो ये आदत बन जाये तो रोग है ये हाँ!मनोरोग! तो क्या हुआ कभी सरदर्द भी होता है कोई बेदर्द भी होता है कभी साँस भी धीमी होती है फिर दवा हकीमी होती है चलो बात करें बातायें कि ये सामान्य है हमें भी होता है फिर क्यूँ चुपचाप वो रोता है।