ज़मीर हल्का हुआ,जेबें भारी हुईं ख्वाहिशें इस तरह ,पूरी सारी हुईं। ऐ मुहब्बत बता,तू साहूकार है क्या बची खुची साँसें भी लो तुम्हारी हुईं। किसी ने छेड़ी फिर बाँसुरी की धुन सारी ब्याहतें फिर से कुँवारी हुईं। चश्मा मज़हब का लग गया शायद नज़रें सारी अब छुरी कटारी हुईं। इमारतों से जो मन भर गया इसका छुट्टियाँ दिल्ली की अब पहाड़ी हुईं।