ये शहर नहीं मजबूरियों का बाज़ार है
हर शख्स को यहाँ बिकने का इंतजार है।
जो मुहब्बत लिखती थी,इश्क कहती थी
वो ही कलम तो अब महज़ तलवार है।
कहाँ कोई अब अमन चैन से जीता है
परेशानी है खबर,हर चेहरा अखबार है।
जहाँ बड़े आराम से मैं तैर कर निकला
ज़रा उतर कर देखिये,वो तो मझधार है।
मीठी मीठी बातें मैं तो कर सकता नहीं
मेरा तो ये तरीका है , आर है या पार है।
बेचैनी, गम तो जैसे सोम मंगल बुध हैं
अब खुशी जैसे हफ्ते में इक इतवार है।