ये किस तरह का पहरा हुआ है
सारा शहर गूंगा बहरा हुआ है।
 
ये गुलाब बासी हैं या फिर कहीं
रंग का खुशबू से झगड़ा हुआ है।
 
न समझो कि बहुत मायूस हूँ मैं
रिश्ता खुद से अभी गहरा हुआ है।
 
मौसम चुनावी है,फ़िर हर कोई
यहाँ ईद का देखो बकरा हुआ है।
 
दिखाए तो रंज,न दिखाए तो गम
भला कैसा तेरा ये नखरा हुआ है।
 
दीवार ,छत घर के सब हैं दुरुस्त
इक रिश्ता ज़रा बिखरा हुआ है।