ये जो चेहरों पे चेहरा लिए घूमते हैं
इक दिल गूंगा बहरा लिए घूमते हैं।
तुम्हें दिखती हैं मुस्कुराहटें चेहरे पे
ज़ेहन में हम क्या क्या लिए घूमते हैं।
अपने चिरागों को ज़रा सम्हाल के रखो
लोग जेबों में यहाँ हवा लिए घूमते हैं।
भला ये कैसा शहर है चारागरों का
इक ज़ख्म खुला गहरा लिए घूमते हैं।
क्या पता किसी बात को कैसे लिया जाए
हम तो आँखों में ही दुआ लिए घूमते हैं।