ये जंगल तो अब अपना सा लगता है शहर में सुकूं तो सपना सा लगता है। चादर बेचैनियों की जो ओढ़ ली हमने अब तो सोना भी जगना सा लगता है। दिल की बात जुबाँ पे लानी है मगर इक पहाड़ को चढ़ना सा लगता है। कभी कभी किसी चेहरे को देखो तो इक किताब को पढ़ना सा लगता है। यूँ ही कभी जो मुझे देख लेती हो तुम बिना कहे कुछ कहना सा लगता है। साथ तुम्हारे बीता हुआ हर लम्हा बेलगाम लहरों में बहना सा लगता है।