यहाँ घरों की कब्र पे मकां बन गए जो इंसां थे हिन्दू मुसलमां बन गए। पत्थरों को घिसने का हुनर है मुझमें यूँ ही नहीं उस दिल पे निशां बन गए। माना कि सवाल हैं इस शहर के लोग मेरी खातिर ये ज़रा आसां बन गए। जो माँगने आए थे पाँच सालों बाद वो दे दिया तो अब हुक्मरां बन गए। मेहमां से हुआ करते थे जिनके हम हम बेमतलब हुए , मेजबां बन गए।