वो इस तरह ज़हर बो देता है
इक मैली झूटी ख़बर बो देता है।
उसको बोलो गाँव आया न करे
जब आता है शहर बो देता है।
छाते हैं जब भी बादल चुनावी
हुक्मरां कोई तो डर बो देता है।
देता है भरपूर नफ़रत की खाद
चुपके से फ़िर खंजर बो देता है।
फिक्र ऐसी की साये में बेटे के
वो बाप अपनी नज़र बो देता है।
माँ का आँचल जो फैले फ़िर
इक कमरे में ही घर बो देता है।