वो इस तरह सारे जज्बात सम्हाले बैठे हैं मानो अपने सर पे दस्तार सम्हाले बैठे हैं। ये दरिया तो वो कब का पार कर चुके और हम यहाँ मझधार सम्हाले बैठे हैं। थोड़ी दुनिया तुम भी देख तो आओ जानाँ हम बड़े शौक से घर बार सम्हाले बैठे हैं। बेखौफ करो अठखेलियां तुम इस पानी से हम नाव की यहाँ पतवार सम्हाले बैठे हैं। मुहब्बत हो या जंग ,मेरे तरीके पुराने हैं वही गुलाब ,वही तलवार सम्हाले बैठे हैं। तुमने खूब अपनाया नये पहनावों को हम तो वही कुर्ती सलवार सम्हाले बैठे हैं। मेरे बटुए में तुम्हें महज़ तस्वीर दिखती है हम इस बटुए में संसार सम्हाले बैठे हैं। आ जाओ जानाँ,गज़ल मुकम्मल करनी है न जाने कब से अशआर सम्हाले बैठे हैं। मुद्दतों के बाद इक अच्छी ख़बर पढ़ी थी हम आज भी वो अखबार सम्हाले बैठे हैं। ये किसकी शिकायत तुम किससे करते हो यही मिलजुलकर सरकार सम्हाले बैठे हैं। Report this message sent 7 minutes ago from नीलाभ Delete this message sent 7 minutes ago from नीलाभ 7m