वो चीज़ें कैसी कैसी मांगता है
वो मुझसे मेरी हँसी मांगता है।
इस अंदाज़ का क्या, जो मेरा
कातिल ही मेरी मर्ज़ी मांगता है।
बहुत जगहों से खुल चुका है
अब ये रिश्ता दर्ज़ी मांगता है।
देखो ,इक भूखा बच्चा अपने
कुत्ते के लिए रोटी मांगता है।
दौलत की दीवारों से तंग हो
अब घर में वो कमी मांगता है।