वक्त अच्छा या बुरा नहीं लगता जो बदल जाए खुदा नहीं लगता। जो दिख रहा नदी का फोड़ा होगा मुझे कतई बुलबुला नहीं लगता। कितना सलीका सीखा दिया उसको अब बच्चा चुलबुला नहीं लगता। बहुत खर्चा तो है इसे सजाने में ये आंगन खुला खुला नहीं लगता। ये कैसी हसीं जुदाई हुई मयस्सर वो जुदा है मगर जुदा नहीं लगता। खुद को ढूँढने ही वो निकला होगा हरगिज़ वो गुमशुदा नहीं लगता।