उसकी आँखों में ये जो पानी है उसके जिंदा होने की निशानी है। नज़र नज़र में फ़र्क कर लेती है मेरी बिटिया अब बहुत सयानी है। ऊपर बैठ कर कोई देख रहा थोड़ा सच है , थोड़ी कहानी है। शक करूँ क्या नीयत पे उसकी जो उसकी बात बड़ी सुहानी है। वो झुर्रियाँ हैं सफ़र तजुर्बे का वालिद नहीं कोई चीज़ पुरानी है।