उनकी रूह को कुछ ऐसे ओढ़ लिया हमने
ये जमाना क्या , खुद को छोड़ दिया हमने।
उनकी आँखों में इक कमरा ले लिया है अब
शहर , गली ,घर बार ,सब छोड़ दिया हमने।
उनकी आँखों से ही पी लेते हैं, जी लेते हैं
मयखाना,साकी,पैमाना,सब छोड़ दिया हमने।
महकती साँसें बसंत ,भीगी जुल्फें सावन
होली , बारिश , बादल सब छोड़ दिया हमने।
मंजिल के साये में ही अब रहते हैं नीलाभ
सफर,काफिला,ठिकाना सब छोड़ दिया हमने।