उम्मीद तू मुझसे पूरी रख
लेकिन थोड़ी सी दूरी रख।

आइना पल पल क्यूँ मारे
दीवार पे तू अब सूली रख।

बिटिया पहले डाल कलम
फिर बैग में बिंदी चूड़ी रख।