तुम क्यूँ ढूँढते रहे मुझे किनारे पे
मैं तो नाचता रहा नदी के इशारे पे।
सुना है तुम इक मकान ढूँढ रहे हो
सोचता हूँ ये दिल लगा दूँ किराये पे।
मंजिल बेकरार है बहुत मेरे लिए
आराम से रुकता हूँ हर ठिकाने पे।
जिसने कसम खायी मुझे बचाने की
मैं हर वक्त रहा उसके ही निशाने पे।
गाड़ियां रोज़ धुलती हैं हुक्मरां की
पाबंदी लगा दी है हमारे नहाने पे।