तुम अब फिर मुझसे खफ़ा हो जाओ आदत खराब न हो , बेवफ़ा हो जाओ। अरी ओ ख्वाहिशों ये क्या कर डाला मुझे बेच दिया, अब तो दफ़ा हो जाओ। पूरा ख़र्चा है खुद को मैंने तेरे लिए ऐ जिंदगी अब तो मेरा नफ़ा हो जाओ। मेरा दिल गलतियों से डरा है बहुत सुनो,तुम इसकी पहली ख़ता हो जाओ। मुहब्बत इक ख़ता है तो की है हमने तुम इक खूबसूरत सी सज़ा हो जाओ।