ठहरें हैं इस तरह, पैरों को पाँव चाहिए
सन्नाटे को कौव्वे की काँव काँव चाहिए।
मैं हौले हौले तुम तक पहुँचना चाहता हूँ
इस रिश्ते को पुल नहीं इक नाव चाहिए।
यहाँ बेवज़ह अब कोई मुस्कुराता नहीं
इस शहर में हमें तो इक गाँव चाहिए।
कोई बुजुर्ग आ जाए मेरे घर में अब
कड़ी धूप है, मेरे बच्चों को छाँव चाहिए।