तेरे बगैर मैं अच्छा नहीं लगता
मुस्कुराता हुआ सच्चा नहीं लगता।
फ्रीज में रखी हुई जैसे हरी सब्जी
नहा धुला कर भी ताजा नहीं लगता।
इक उम्र जीते थे बीते हर लम्हे में
मर जाता है दिन ,पता नहीं लगता।
कभी मैं बाप बना ,कभी तू माँ बनी
बड़ा तो क्या अब बच्चा नहीं लगता।