सुबह आयी है तो शाम आयेगी
फिर तन्हाई ही तो काम आयेगी।
हुक्मरां कर रहें हैं बातें मीठी
बहुत जल्द ही लगाम आयेगी।
चीज़ अच्छी ऐसे ही नहीं कहता
पता है वो बन के दाम आयेगी।
न रोको,आने दो रानी बिटिया को
वो लेकर खुशियाँ तमाम आयेगी।
नींद को न छोड़ो ख्वाहिशनगर में
जो लौटेगी ,हो के हराम आयेगी।
जो आह निकली हैं,फिक्र न करो
वो कर के तुम्हें सलाम आयेगी।