सतह शांत और सैलाब अंदर
हमेशा होता है इंकलाब अंदर।
फर्क है प्याले औ पीनेवाले का
जो बाहर पानी वो शराब अंदर।
जो है चेहरे पे वो सजावट है
पहनी है मैंने इक नकाब अंदर।
वो टूटा अलमीरा बंद खज़ाना है
होगी उसमें इक किताब अंदर।
खुली आँखों से तू धोखा न खाना
पल रहा होगा इक ख़्वाब अंदर।