शहर में तो बस एक ही चर्चा है अख़बार में छपा कुछ सच्चा है। थोड़ा सा तुझको पाने की खातिर हमने तो पूरा खुद को खर्चा है। कद ख़्वाहिशों का ऊँचा है उसका जो दिखने में महज़ इक बच्चा है। दिल ये कमबख्त पिघल जाता है शायद बिल्कुल मोम सा कच्चा है।