रुख मोड़ना हवा का आसान होता है
चिरागों को कहाँ ये गुमान होता है।
हम जनता हैं ,हमें ये पता है साहेब
आप जो भी करें,वो अहसान होता है।
जंग जुरुरी है,कितना आसां है कहना
शहीद सरहद पे खड़ा जवान होता है।
मुर्दाघर खुल गए पटरियों पे अब
इनपे ही श्मशान , कब्रिस्तान होता है।
माना शख्सियत मामूली है हमारी
जहाँ दिल है वहाँ अरमान होता है।
बहस की गुंजाइश न खोजिये जनाब
वो जो भी कह दें , फरमान होता है।
मस्जिद में कैद कर दिया खुदा को
रिवाजों में पिस रहा भगवान होता है।
ख्वाबों में ही सही ,थोड़ा उड़ लेता हूँ
परिन्दों का ही तो आसमान होता है।
कहाँ कैसा होता है, हमें इससे क्या
थोड़े ही हर मुल्क हिन्दुस्तान होता है।