नदी के बीच जो आ गया तो क्या मैं घर तोड़ दूँ
या फिर भँवर को जीत कर दरिया का रुख मोड़ दूँ।
इल्ज़ाम ये दुरुस्त है,मेरी जिंदगी में कई और भी हैं
तुम्हारे किरदारों को भला मैं अकेला कैसे छोड़ दूँ।
इक बड़ा पिंजरा हूँ मैं,जज़्बात कितने ही कैद हैं
आँखों में इंतजार लाओ , दरवाजा फिर मैं खोल दूँ।
मैं कभी भी भीड़ में आँखों से कुछ कहता नहीं
अपनी उदास खामोशियों को क्यूँ भला मैं शोर दूँ।