न लगाओ आग इस शहर में तुम किसी कोने में आशियां तुम्हारा भी है। क्यूँ घोलते हो यहाँ की हवा में जहर साँस लेता इक बच्चा तुम्हारा भी है। मजार पे माँग लो मुहब्बत की भीख दम तोड़ता इक रिश्ता तुम्हारा भी है। ऐ इंसान,बन्द करो नफरत की दुकान इस सौदे में खसारा तुम्हारा भी है।