मुश्किलों में खुद को डाल रहा हूँ भँवर में खुद को खंगाल रहा हूँ। ज़िस्म से अपने नाता है इतना इसमें बस कुछ मैं साल रहा हूँ। मौत से इतना भी क्या डरना खुद का ही तो मैं काल रहा हूँ। जिंदा रखा है ज़मीर को अपने हवा में ताज उछाल रहा हूँ। रिश्तों में आगे बढ़ने की खातिर ज़रा सा खुद को टाल रहा हूँ। यूँ ही नहीं पानी फेंका सूरज पे बेहद गर्मी में बेहाल रहा हूँ।