मुसलसल दिल में थोड़ा गम रहता है गुरूर खुद पे इससे ज़रा कम रहता है। ये घर बहुत उदास है किसी के जाने से इसका आँगन हमेशा ही नम रहता है। कहने को नौकरी ही करता है वो सिपाही तकिया उसका बंदूक और बम रहता है। रोग गैरत का भला क्यूँ पाल लिया मैंने आजकल हर वक्त नाक में दम रहता है। धारदार हुए जवाब मेरे कैंची की तरह सवालों में जो जुल्फों सा खम रहता है।