मुख़्तसर सी मुलाकात असर सदियों का जैसे मिलना हो समन्दर से नदियों का। कोई चाहत नहीं आपको चाहने के बाद कौन करता है अब इन्तजार परियों का। आगाज और अंजाम हैं आपसे मिल कर कोई नहीं यहाँ अब मुरीद घड़ियों का। बहुत ही उदास है देखो आज ये बागवान अब माली ही बन गया भ्रमर कलियों का। आज फिर कुछ दरीचों से माहताब निकले आज फिर बना कोई गुलाम गलियों का।