मुझे मत तोलो , मैं तुमसा हूँ कभी भारी हूँ ,कभी हल्का हूँ। मैं पैमाना हूँ मयखाने का कभी खाली हूँ,कभी छलका हूँ। मेरी जुबां और आँखें साथ चलें मैं इंसा बीते कल का हूँ। उनको अब मुझसे काम नहीं उनको अब मैं खटका हूँ। जो धीरे धीरे लगता है जोरों का वो मैं झटका हूँ।