मुझ से तआरूफ मेरा कराते हैं जो अपने हैं ,वो आईना दिखाते हैं। ये शज़र पुराने , ये घर के बुजुर्ग राह से भटकों को रास्ता दिखाते हैं। कभी झाँक लेता हूँ मासूम आँखों में खूब अना को मेरी अँगूठा दिखाते हैं। दिल न हुआ , छूट की दुकान हुई हर रिश्ते में वो फायदा दिखाते हैं। सम्हाल कर रखना,मुस्कुराहटें अपनी चंद गुल रेगिस्तां में बागवां दिखाते हैं। वो भरोसा कुछ इस तरह दिला रहे पिंजड़े में परिंदा,आसमां दिखाते हैं। महफिल में हमारी हालत न पूछो तनहा फिरते हैं , कारवां दिखाते हैं।