मुहब्बत जिंदगी में शामिल होती है जिनमें होती है, उनको हासिल होती है। पानी का रक्स है जो भँवर है ये नदी में मुसलसल महफ़िल होती है। यूँ भटकना भी बुरा नहीं होता है रोशनी की कहाँ कोई मंजिल होती है। क्या ,क्यूँ,कब बोला जो याद रखना हो जिंदगी इस तरह ही मुश्किल होती है। जो उसे कोई महज़ फूल समझता है तब ही वो लड़की संगदिल होती है।